हुज़ूर: भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Sep 29, 2024 भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर करीब ढ़ाई लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 4100 रुपए नगदी बरामद किए हैं। आरोपियों ने जिस घर में नकबजनी कबूल की है, वहां से उन्होंने जेवरों के अलावा 2.50 लाख रुपए से अधिक नगदी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।