डुमरांव: डुमरांव के वार्ड 11 में गंगा समग्र अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, जल संरक्षण पर दिया गया जोर
Dumraon, Buxar | Apr 12, 2026 डुमरांव के वार्ड 11 में में गंगा समग्र अभियान के तहत रविवार की सुबह 11 बजे एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और जल सुरक्षा को लेकर लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगा समग्र अभियान के राष्ट्रीय मंत्री रामशंकर सिन्हा उपस्थित रहे।