सदर: प्रयागराज के एस आर एन अस्पताल में कैदी के इलाज के दौरान भागने के मामले में दो सिपाहियों पर एफआईआर, एसपी ने किया निलंबित
Sadar, Allahabad | May 2, 2026
प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल से जेल में बंद कैदी का एसआरएन अस्पताल से इलाज के दौरान भागने का मामला एक बार फिर सामने आया है शुक्रवार को हत्या का एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।