गौरिहार: ठकुर्रा गांव में मंत्री दिलीप अहिरवार ने स्वागत द्वार का भूमिपूजन किया
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे चंदला विधानसभा के ग्राम ठकुर्रा में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने माँ आलहमदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर स्वागत द्वार निर्माण का भूमिपूजन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और आस्था की निरंतर प्रगति की कामना की।