प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन के शिव धाम झिरी तक पक्की सड़क के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन।
प्रभातपट्टन तहसील मुख्यालय पर आज मंगलवार शिव धाम झिरी तक पक्की सड़क के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार डॉली रैकवार को ज्ञापन सौपा गया। जिसमें शिव भक्त प्रणय पटेल, अश्विन बारई, दुर्गेश सोने आदि ने बताया कि बीते दिनों मुख्यमंत्री द्वारा तीर्थ क्षेत्र तक के मार्गो और सड़कों के पक्के निर्माण किए जाने की घोषणा की गई थी। जिनमें शिव धाम झिरी भी शामिल था।