अतरी विधानसभा क्षेत्र के नीमचक बथानी प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार की रात 8 बजे बताया कि चुनाव के दिन पूर्व अत्रि विधायक के द्वारा एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किया था इसके बाद मंगलवार को गया एसपी आनंद कुमार खुद बथानी थाना क्षेत्र में कई बूथों का भ्रमण किया।