कांके: मोरहाबादी में आज सीएम करेंगे अबुआ आवास योजना की शुरुआत, उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
Kanke, Ranchi | Feb 21, 2024 अबुआ आवास योजना का शुभारंभ आज मोरहाबादी मैदान से सीएम चंपाई सोरेन करेंगे। इस दौरान लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र बांटेंगे और सीएम ग्राम गाड़ी योजना की भी शुरुआत करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।