कांके: रांची साईबर क्राइम थाना पुलिस ने आनलाइन मूवी रेटिंग का झांसा देकर ठगी करने के दो अपराधियों को उड़ीसा से गिरफ्तार किया
Kanke, Ranchi | Feb 20, 2024 आनलाइन मूवी रेटिंग का झांसा देकर ठगी करने वाले दो अपराधियों को रांची साईबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में उड़ीसा के बालासोर कर रहने वाले हैं। आरोपी के निशानदेही पर चार सिम, एक आधार कार्ड ओर दो एटीएम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सीआईडी के राँची साईबर क्राईम थाना में एक प्राथिमिकी दर्ज कराई गई थी।