नानपारा: ककरहा बोधवा के पास नहर में नहाने गए बालक का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच में एक नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक गुरुवार दोपहर से लापता था, जिसका शव शुक्रवार को उसके गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर नहर में उतराया हुआ मिला। यह घटना नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हुई। ककरहा बोधवा के पास नहर में शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल राजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे