बांका: विरनौधा गांव सहित कई गांवों के लोगों के खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए ढाई लाख से ज्यादा रुपए
Banka, Banka | Apr 6, 2026 विरनौधा सहित आधा दर्जन गांवों के दर्जनों लोगों के खाते से साइबर अपराधियों ने ढाई लाख से भी ज्यादा की राशि निकासी कर ली। सोमवार की दोपहर 12 बजे पीड़ित नरेंद्र प्रसाद सिंह कविता देवी गीता देवी मुकेश कुमार सिंह निर्मल कुमार सिंह मुकेश सिंह सहित दर्जनों लोग थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मामले में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।