पिछोर: भौंती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 63 लीटर अवैध देशी शराब व बाइक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक यांगचैन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत भौंती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 07 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल 63 लीटर शराब व एक पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त माल की कुल कीमत 1,31,500 रुपये आंकी गई है। जिसका प्रेस नोट आज गुरुवार शाम लगभग 7:00 बजे जारी किया गया है