बरेली: एएनटीएफ यूनिट बरेली और आंवला थाना पुलिस ने 40 लाख रुपए की अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
एएनटीएफ यूनिट बरेली व आंवला थाना पुलिस ने 40 लख रुपए की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर काफी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे रहा है।पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर किस्म का तस्कर है।