बरेली: सुभाष नगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया, एक के पैर में लगी गोली
सुभाष नगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन को तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। तस्करो ने पुलिस को देखकर चलाई ताबड़तोड़ गोली,जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक तस्कर के पैर में लगी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।