पेपर लीक मामले पर संजय सिंह ने सरकार पर किया बड़ा हमला, पूछा- ब्लैकलिस्टेड कंपनी को क्यों दिया गया एग्जाम का जिम्मा
Sadar, Allahabad | Jun 1, 2026
देश में हाल ही में हुए पेपर लीक मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रयागराज पहुँचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सर्किट हाउस में सोमवार समय 3 बजे एक प्रेस वार्ता की उस दौरान मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने परीक्षाओं के आयोजन में निजी एजेंसियों की भूमिका और सरकारी नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।