मौदहा: मौदहा में नाला निर्माण पर लोगों का आक्रोश, सड़क संकरी होने का आरोप लगाकर एसडीएम से की शिकायत
कस्बे में मलीकुआं से बड़ेरी नाला होते हुए राठ तिराहा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर नगरपालिका द्वारा नाला निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि अनियमितताओं के कारण सड़क संकरी हो रही है। निवासियों का कहना है कि डिग्री कॉलेज रोड पर दोनों ओर पर्याप्त जगह उपलब्ध है। इसके बावजूद, नाले का निर्माण सड़क से सटाकर किया जा रहा है। लोगों