खगौल: दानापुर रेल पुलिस ने अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस से 46.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की
दानापुर रेल पुलिस ने ट्रेन संख्या 13006 डाउन अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस से लावारिस हालत में एक बैग से 46.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे रेल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान ट्रेन में संदिग्ध बैग मिला,जिसकी तलाशी लेने पर शराब बरामद हुई। रेल पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही