मशरक: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Mashrakh, Saran | Jun 30, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक का मंगलवार की दोपहर 2 बजें के लगभग सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीपीएम अरविंद कुमार एवं डीसीएम ब्रजेन्द्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने कुछ वार्डों में आवश्यक सुधार के लिए अस्पताल प्रबंधन क