चौरी चौरा थाना के बगल में स्थित रेलवे क्रॉसिंग 146 बी पर रविवार को पांच बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पहुंची जीआरपी देवरिया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान इसी थानाक्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 चौरा निवासी बुद्धु (40) के रूप में हुई है। वह कपड़ा सिलाई का कार्य करता था।