लालगंज: देवरी पंचायत भवन के पास से पुलिस ने 5 अंतर्राज्यीय गो तस्करों को किया गिरफ्तार, देशी तमंचा, पिस्टल और नशीली दवा बरामद
हलिया के देवरी पंचायत भवन के पास से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पिकअप वाहन पर वध हेतु ले जाते जा रहे पांच अंतर्राज्यीय गो तस्करों को गिरफ्तार किया। कब्जे से 2अदद देसी तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस,1पिस्टल 32बोर 2जिंदा कारतूस, 1चापड़, 1चाकू, 8इंजेक्शन, एक शीशी नशीली दवा बरामद कर मंगलवार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे न्यायालय से जेल भेज दिया।