कटनी नगर: भट्टा मोहल्ला कावसजी वार्ड के रहवासियों ने पानी की किल्लत को लेकर खाली डब्बे बजा कर किया प्रदर्शन,#jansamashya
शहर के भट्टा मोहल्ला कावसजी वार्ड के रहवासियों गुस्सा आज रविवार दोपहर 12:00 फूट पड़ा क्षेत्र में पानी की किल्लत के कारण रहबची परेशान है उन्होंने खाली डब्बे बजा कर प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। आरोप है कि क्षेत्र के मुक्तिधाम स्थित पानी की टंकी का संचालन ठेके पर किया जा रहा। ठेकेदार द्वारा नियमित पानी की सप्लाई नही की जाती।