खंडवा नगर: तेज रफ्तार कार का कहर! बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, चालक फरार
खंडवा जिले के छैगांव माखन में अग्रवाल मिल के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान मोहित, निवासी छैगांव माखन, और प्रिंस के रूप में हुई है।