मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील में लेखपाल की रिश्वतखोरी का मामला उजागर हुआ है। मंसूरपुर गांव के लेखपाल राजीव लोचन पर प्लॉट पर कब्जा दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। पीड़ित रोहित ने ऑडियो-वीडियो सबूत डीएम को सौंपे। जांच में आरोप सही मिलने पर एफआईआर और सेवा समाप्ति के निर्देश दिए गए