महोबा: कलेक्ट्रेट में बीमा क्लेम लंबित और MSP केंद्र न खुलने से किसानों में आक्रोश, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
Mahoba, Mahoba | Mar 31, 2026 जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खरीफ 2025 फसलों के लंबित बीमा क्लेम का जल्द भुगतान कराने की मांग की। किसानों का आरोप है कि छह माह बाद भी उन्हें बीमा राशि नहीं मिली। वहीं रबी फसलों मसूर, चना और सरसों की MSP पर खरीद के लिए पर्याप्त सरकारी केंद्र न खुलने से किसान कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं। संगठन ने कार्रवाई की मांग की है।