विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
विष्णुगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में संतोष कुमार हेंब्रम ग्राम आका कुम्बा थाना दारू को गिरफ्तार कर नायिक हिरासत में हजारीबाग भेज दिया गया। पीड़िता के बयान पर मंगलवार 3 बजे विष्णुगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि मेरे पति बाहर में काम करते हैं। में पुराने मिट्टी के मकान में अपने छोटे बच्चे के साथ अकेले रहती हूं।