बस और बाइक की भीषण टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल
किस्मत अली की हालत नाजुक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात कराया सुचारु
बहराइच। जिले के नानपारा थाना क्षेत्र में बकरी मंडी के पास बस और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सहजाद अली (65) पुत्र सुमेर अली, किस्मत अली (32) पुत्र सहजाद अली तथा सलमा (60) पत्नी सहजाद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों निवासी उसेरी पुरवा, मौजा बंजरिया तकिया, थाना नानपारा हैं।
जानकारी के अनुसार, तीनों किसी काम से मोटरसाइकिल से बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रही एक बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें किस्मत अली की हालत सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर यातायात को सुचारु कराया। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जि�