लखीमपुर: सिसौरा गांव में पोल्ट्री फार्म पर व्यक्ति को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा,इलाज के लिए जाते समय रास्ते में हुई मौत
फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के सिसौरा गांव निवासी श्याम सुंदर पुत्र मस्तराम को बीती देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने पोल्ट्री फार्म पर रौंद दिया है। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया था। इलाज के लिए जाते समय रास्ते में हुई मौत।