सोहागपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नंदी गौ सेवा संस्थान ने एसपी को गौ सम्मान आह्वान अभियान का सूचना पत्र सौंपा
नंदी गौ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार की दोपहर 3 बजे लगभग एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को सूचना पत्र सौंपा। गौसेवक ने जानकारी दी कि 27 अप्रैल को इस अभियान के अंतर्गत पुराना बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक संकीर्तन रैली निकाली जाएगी।