महाराजगंज: बछरावां क्षेत्र में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार को लेकर की बैठक
26 अप्रैल रविवार की दोपहर 3:00 बजे बछरावां क्षेत्र के रायपुर एवं जहांगीराबाद सहित आसपास के गांव में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियो ने संगठन के साथ बैठक की तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समाज में पुलिस प्रशासन की निष्कर्ता एवं किसानों के लगातार समस्याओं को उठाकर उन्हें निस्तारित कराने का पदाधिकारियो ने आश्वासन दिया है।