गुना नगर: माढ़ई खो कुंड मैं दर्दनाक हादसा,नहाते समय दोस्तों का ट्यूब पलटा 17 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
सिरसी थाना क्षेत्र के माढ़ई खो कुंड में सोमवार 22 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे दोस्तों के साथ नहाने गए ग्राम सोनखरा निवासी 17 वर्षीय छात्र चमन शिकारी की ट्यूब पलटने से डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ टीम ने करीब 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद शव को बाहर निकाला। मंगलवार 23 जून को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।