घोरावल: भैसवार गांव में 450 बीघे विवादित जमीन के मामले में व गांव में चल रहे चकबंदी में गड़बड़ी से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भैसवार गांव में 450 बीघे विवादित जमीन के मामले में व गांव में चल रहे नापा जोखी में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रविवार दोपहर 12:00 बजे चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने तत्काल नापा जोखी रोकने और कार्रवाई आश्वासन देकर दोपहर बाद दो बजे चक्का जाम समाप्त कराया।