घोरावल: खड़हा त्रिमुहानी पर बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला, उपचार के दौरान हुई मौत व मामला दर्ज
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि घुवास गांव के रहने वाले महेंद्र ने तहरीर देकर बताया है कि उसकी पत्नी रेखा जोकि अपने मायके सेमरा गांव 1 जुलाई को गई थी। उसके मायके में उसके भाई के बच्चे का छठी व बरही का कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए वह पहुंची थी। अगले दिन 2 जुलाई को उसे अपनी ससुराल घुवास लौटना था।