कन्नौज: जिले में पेट्रोल व डीजल की फर्जी किल्लत की अफवाह पर पेट्रोल पंप मालिक, उपभोक्ता और अधिकारियों ने दी जानकारी
सीएम योगी के प्लान पर शुरू हुआ अमल। डीजल, पेट्रोल की किल्लत को लेकर अफसरों ने शुरू की छापेमारी। जिले की 28 गैस एजेंसियो और 82 पेट्रोलपम्पों पर लगातार छापेमारी से बंद हुआ खुले में ईंधन बिकना। अब उपभोक्ताओं को आसानी से मिल रहा पेट्रोल, डीजल। डीएसओ बोले अफवाहों के चलते कुछ दिन पहले बिगड़े थे हालात। अब स्थिति सामान्य और हमारे पास जरूरत के मुताबिक सभी ईंधन मौजूद।