गोरौल: NH-22 पर गश्त के दौरान गोरौल पुलिस ने मोहम्मदपुर दरिया गांव के पास से मवेशी से भरा कंटेनर किया जब्त
हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग NH 22 पर गस्ती के दौरान गोरौल पुलिस ने गुरुवार की दो बजे रात्रि में एक कंटेनर पर लदे 97 मवेशी को पकड़ा पुलिस चालक खलासी सहित चार लोग गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करते हुए शुक्रवार को हाजीपुर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पकड़ाये मवेशी को शनिवार को पूर्वी चंपारण के पिपरा कोठी मवेशी फाटक में भेजा गया है।