गोरौल: 33 केवी गोरौल फीडर में मीटरिंग यूनिट लगाने के लिये शनिवार को गोरौल फीडर के सभी फीडर 4 घण्टे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
33 केवी गोरौल फीडर में मीटरिंग यूनिट लगाने के लिये शनिवार 11 जनवरी को गोरौल फीडर के सभी फीडर 12 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक 4 घण्टे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए सहायक विधुत अभियंता संजीत कुमार ने बताया कि इससे पूर्व बिजली उपभोक्ता पानी भंडारण सहित अन्य जरूरत कार्य कर ले।