गोरौल: गोरौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 105 गर्भवती महिलाओं की प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत जांच की गई
प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में सोमवार को 2 बजे दिन में 105 गर्भवती महिलाओं की डॉ के द्वारा जांच की गई। जांच में हीमोग्लोबिन, बीपी और सुगर की जांच की गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने गभर्वती महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा की टेटनस की सुई लेना अनिवार्य हैं।