विजयराघवगढ़ नगर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी हरीश दुवे द्वारा शनिवार को वार्डों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 14 स्थित सामुदायिक भवन का जायजा लिया जहां भवन की छत व दीवारों में क्षति पाई गई। जिस पर तत्काल निर्देश देते हुए अध्यक्ष ने मरम्मत कार्य शीघ्र प्रार