कटेया: कटेया थाना पुलिस ने वाहन जांच में चोरी की बाइक बरामद की, एक आरोपी युवक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान कटेया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना क्षेत्र के जिनबाबा स्थान के पास जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। कागजात मांगने पर चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। सत्यापन में मोटरसाइकिल चोरी की निकली। पुलिस ने मामले में मानिकछापर निवासी गुलशन पासवान को गिरफ