पिथौरा: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रानी विष्णु प्रिया देवी के नाम पर हुआ नामकरण
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रानी विष्णु प्रिया देवी के नाम पर नामकरण हुआ है । लंबे समय से सर्व आदिवासी समाज के द्वारा दानदाता रानी विष्णु प्रिया देवी के नाम पर नामकरण करने की मांग की जा रही थी, जिस पर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा स्वीकृति प्रदान करने के बाद अब रानी विष्णु प्रिया देवी के नाम पर नामकरण हुआ है ।