पिथौरा: लक्ष्मीपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोजगार दो न्याय दो पंचायत चलो महाअभियान के तहत कार्यक्रम का किया आयोजन
लक्ष्मीपुर में आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा रोजगार दो न्याय दो पंचायत चलो महा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे ,वादा खिलाफी के बारे में ग्राम वासियों को अवगत कराया है ।