कटनी नगर: बिलहरी शासकीय स्कूल में निलंबित शिक्षक ने नशे में शिक्षिका से की अभद्रता व मारपीट
कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलहरी चौकी क्षेत्र के शासकीय विद्यालय बिलहरी में आज गुरुवार दोपहर 12:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल का शिक्षक वरुण नायक नशे की हालत में स्कूल पहुंचा और शिक्षिका रेखा तिवारी से अभद्रता कर उनके साथ मारपीट की घटनास्थल पहुंची बिलहरी चौकी पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया। कलेक्टर के आदेश पर शिक्षक को निलंबित किया गया।