हरदा: जिले के ग्राम खामलाय में युवक ने सेल्फास खाकर की आत्महत्या
Harda, Harda | Apr 18, 2026 जिले के ग्राम खामलाय से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 25 वर्षीय युवक ने कथित रूप से सेल्फास (ज़हरीला पदार्थ) का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आज 18 अप्रैल दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हीरालाल (25 वर्ष), पिता रामभरोस राजपूत, निवासी ग्राम खामलाय के रूप में हुई है।