हंडिया: उतरांव पुलिस ने छिनैती कांड का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
उतरांव थाना पुलिस ने छिनैती के मामले में अर्जुन सिंह और सोनू बैगा को गिरफ्तार किया है। कब्जे से छीना गया वीवो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। यह घटना 27 अप्रैल को वलिपुर गांव में हुई थी, जहां राहगीर से मोबाइल छीनकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।शुक्रवार 04 बजे मिली जानकारी