एकमा प्रखंड अंतर्गत परसागढ़ बाजार गांव की अंजली कुमारी ने बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की पत्राचार लिपिक परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही बालिका वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. अंजली ज्ञान प्रकाश कुशवाहा की पुत्री हैं.उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और आत्मअनुशासन को दिया.........