पलिया: पलिया कोतवाली के ठीक सामने बीच सड़क पर रेंगता दिखा विशालकाय अजगर राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात जब सड़कों पर ट्रैफिक थोड़ा कम था, तभी एक भारी-भरकम अजगर कोतवाली के सामने मुख्य मार्ग पर आ गया। वह धीरे-धीरे सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वहाँ से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर उस पर पड़ गई। अजगर के विशाल आकार को देखकर लोग वहीं रुक गए और सुरक्षा के लिहाज से दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को रोक दिया गया।