कोंडागांव: पब्लिक एप की खबर का असर, कोंडागांव नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान के तहत सड़कों से हटाए घुमंतू मवेशी
पब्लिक एप पर प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। बीते सोमवार को कोंडागांव नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर सड़कों के बीच बैठे घुमंतू मवेशियों के कारण यातायात बाधित होने तथा दुर्घटना की आशंका को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। खबर के सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज मंगलवार को कार्रवाई की।