सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने पीएम को ज्ञापन देने जा रहे किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों को बेरिकेड्स लगाकर रोका
सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने जाते समय पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक और किसान मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष राव सलीम व कृष्ण फौजी के नेतृत्व में कार्यकर्ता 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देने जा रहे थे।