चाचौड़ा: रीवा में जैन साध्वियों की दुर्घटना में दर्दनाक मौत, बीनागंज में जैन समाज ने रैली निकालकर कार्यवाही की मांग की
Chachaura, Guna | May 25, 2026 चाचौड़ा के बीनागंज में सकल जैन समाज ने बड़ी संख्या में 25 मई को मौन रैली निकाली थाने में ज्ञापन दिया। जैन समाज चाचौड़ा अध्यक्ष ने कहा, एमपी के रीवा में पैदल बिहार कर रही जैन साध्वियों को कार ने कुचल दिया दर्दनाक मौत हो गई। घटना से जैन समाज में आक्रोश और शोक व्याप्त है। ज्ञापन में संत सुरक्षा कानून बनाने के साथ एक्सीडेंट करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की मांग।