चौपारण: दनुआ घाटी में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों सहित आठ घायल
चौपारण: एनएच-19 स्थित दनुआ घाटी में शनिवार को कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सुरक्षा रेलिंग से टकरा गया। हादसे में दो बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी चौपारण पहुंचाया गया। बताया गया कि सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है