झारखंड सरकार द्वारा 21 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार 10 बजे से सिकटिया ढोढली एवं सिमरा पंचायत भवन में स्टाल लगाकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर सभी पंचायत में 28 नवंबर तक चलेगा।शिविर मे जाति,निवासी,जन्म,मृत्यु प्रमाण-पत्र के साथ अन्य आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिए गए।