पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से न्यायालय के द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में एक अभियुक्त गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान न्यायालय के द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार सुबह 7:44 पर मामले की जानकारी पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।